Shri Shivraj Singh Chouhan
Chief Minister, Govt. of M.P
मध्यप्रदेश शासन प्रदेश के नागरिकों को एक सुनिश्चित वातावरण प्रदान करने हेतु कटिबध्द है। इस हेतु शासन द्वारा कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करते हुए (सुरक्षा) व्यवस्थाओं के सटीक उपयोग पर अधिक बल दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक कारगर बनाने के लिये आधुनिक तकनीक के उपयोग पर बल दिया जायेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने के लिये समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जावेगी। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मैं अपने साथी प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हर परिस्थिति में उनके जान-माल तथा पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी।